देश की 76 प्रतिशत आबादी पर मंडराया संकट, दिल्ली के आधे से ज्यादा जिलों में ‘रेड अलर्ट’
संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। भारत में जलवायु परिवर्तन अब एक ”खामोश आपदा” का रूप ले चुका है। प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद (एनआरडीसी) की नई रिपोर्ट के अनुसार देश के 57 प्रतिशत जिले उच्च से अति-उच्च हीट रिस्क की श्रेणी में हैं। वहीं देश की लगभग 76 प्रतिशत आबादी इससे सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। अनुमान है कि इस सदी के अंत तक लू की आवृत्ति तीन से चार गुना तक बढ़ जाएगी।